MLA राकेश दौलताबाद के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- आपके कार्य सदैव रहेंगे जीवित
MP News: हरियाणा के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45) का शनिवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। राकेश दौलताबाद के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया। सीएम यादव ने कहा कि बाबा महाकाल दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, 'हरियाणा के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद जी के असामयिक निधन का दुखद समाचर प्राप्त हुआ है, जन कल्याण के लिए किये गए आपके कार्य सदैव हम सब की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि बाबा महाकाल दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है। आपको बता दें कि बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया।
खबर के मुताबिक, विधायक राकेश दौलताबाद को अपने घर पर सुबह 10:30 बजे के आसपास हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनके बेटे ने उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। जीतने के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि, मृतक विधायक के परिजनों से अबतक संपर्क नहीं हो सका है। 44 वर्षीय विधायक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पहली बार विधायक बने दौलताबाद सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के मनीष यादव को 10,157 वोटों के अंतर से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications