Kanchanjunga Accident पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना

MP News: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार 17 जून की सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कंचनजंगा एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं।

इस हादसे में करीब 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया है।

MP CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग सीएम मोहन यादव की तरफ से एक बयान जारी किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के टकराने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

सीएम यादव ने संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

आपको बता दें कि टक्कर सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास उस समय हुई, जब 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी। इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई कोच पटरी से उतर गए।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। तो वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हादसे के पीड़ितों को दी जाने वाले अनुग्रह राशि बढ़ा दी गई है।

अब हादसे में मरने वाले के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5-2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल होने वालों को 50-50 हजार सहायता राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+