अंबाला हादसे पर एमपी सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

MP CM Mohan Yadav: हरियाणा के अंबाला में देर रात करीब 2 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस और ट्रक की भिड़त हो गई। इस हादसे में छह माह की बच्ची समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्ताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार 24 मई को अपने 'X' हैंडल पर लिखा, 'हरियाणा के अंबाला में ट्रैवलर और ट्रॉले की टक्कर में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत ह्रदय विदारक है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार से भरी मिनी बस और ट्रक की देर रात भिड़त हो गई थी। ये भिड़त दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है।

इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि, कुछ घायल मिनी बस में ही फंसे थे। घायलों की चीख पुकार सुनने के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इस दौरान राहगीरों ने मिनी बस में फंसे घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में घायल हुए धीरज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह 23 मई की शाम को वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे और सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के आगे कोई वाहन आ गया था। जैसे ही ट्रक ने ब्रेक लगाया तो उनकी मिनी बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। वहीं, अब मोहड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+