अंजना अहिरवार के परिजनों से मिलकर CM मोहन यादव ने जताया दुख, 8.25 लाख रुपए की मदद का किया ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 29 मई को सागर जिले के बड़ोदिया नोनागिर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने अंजना अहिरवार के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सीएम यादव ने अंजना अहिरवार के निधन पर दुख जताया और पीड़िता परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही, पीड़ित परिवार को 8 लाख 25 हज़ार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' पर कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, 'सागर जिले अंतर्गत खुरई के बरोदिया नोनागिर में बेटी अंजना अहिरवार का निधन अत्यंत दुखद है। मैंने बेटी अंजना के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को सांत्वना दी।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, मैं शोकाकुल परिवार के साथ हूं। कांग्रेस ऐसी अतिसंवेदनशील घटना पर भी राजनीति कर रही है जो कि अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार निष्पक्ष जांच करा रही है, गांव में पुलिस चौकी भी खोली जाएगी, जिससे गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान सीएम यादव ने पीड़ित परिवार को 8 लाख 25 हज़ार रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की। खबर के मुताबिक, सीएम यादव ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आधी राशि यानी 4.125 लाख रुपए जमा करा दिए जाएंगे। बाकी राशि चालान पेश होने पर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस चौकी और बेहतर पुलिस प्रबंधन की स्थापना की जाएगी। इस दौरान सीएम यादव ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आगे के संघर्षों को रोकने के लिए सामुदायिक बैठकों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।












Click it and Unblock the Notifications