MP सीएम मोहन यादव ने Arvind Kejriwal का मांगा इस्तीफा, कहा- 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह जेल जा रहे हैं'
Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर रात प्रवर्तन निर्देशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से देश की सियासत गरमा गई है। तो वहीं, इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल से उनके इस्तीफा की मांग की है। सीएम मोहन यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, "..यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के रूप में वह (अरविंद केजरीवाल) जेल जा रहे हैं। पद का इतना लालच उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।"

सीएम यादव ने कहा कि हमारे देश का इतिहास रहा है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है। सीएम ने कहा कि जबतक वो आरोपों से बरी न हो जाए तब तक अपना दायित्व नहीं लेता। लाल बहादुर शास्त्री से लेकर लाल कृष्ण आडवाणी तक नाम आने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Recommended Video
मीडिया से बात करते हुए सीएम यादव ने कहा कि उन्होंने कोर्ट को फेस किया। कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद ही तय हुआ था कि वो पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और बाद में वो पदाधिकारी बने। सीएम ने कहा कि मैं मानकर चलता हूं कि अपने लोकतंत्र में यह पहली जरुरत होती है कि कोई अंगुली उठ रही है और वो भी उस पार्टी पर जिसके दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद है।
उन्हें लगातार प्रयास करने के बाद हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट से कहीं से भी जमानत नहीं मिली। सीएम यादव ने कहा कि लगभग 21 नेता उनके इसी आरोप में बंद है और इसी शराब कांड के मामले में 9 बार समन गए तो भी वह पेश नहीं हुए। बल्कि, हाईकोर्ट में चले गए और ऐसे में उन्हें वहां से भी रिलीफ नहीं मिली। ऐसे में अब उन्हें खुद से इस्तीफा देकर अपने ऊपर लगे आरोपों को फेस करना चाहिए।
इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि आरोपों से मुक्त होने के बाद वो (अरविंद केजरीवाल) अपनी सरकार चलाते। लेकिन, मुख्यमंत्री रहते हुए जेल में जाना यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पद का इतना लालच अरविंद केजरीवाल को शोभा नहीं देता। अभी मौका है उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications