MP सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी की डिबेट पर उठाए सवाल, कहा- भाषा और विचारों का अभाव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की डिबेट करने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी की भाषा और विचारों में ठोस आधार का अभाव है।

सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के मौन ध्यान की कांग्रेस द्वारा की गई आलोचना का भी जवाब दिया। उन्होंने इसे आत्मनिरीक्षण का उनका तरीका बताते हुए दूसरों से आग्रह किया कि अगर आप ध्यान नहीं करना चाहते तो न करें, लेकिन हमारा भी ध्यान प्रक्रिया में बाधा न डालें।

MP CM Mohan Yadav

भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम यादव ने कहा कि यदि पूरे लोकसभा चुनाव का विश्लेषण करें तो मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। सीएम यादव के अनुसार, कांग्रेस पार्टी का मनोबल गिरा हुआ था, जिसके कारण उनका प्रदर्शन खराब रहा।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम यादव ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें अमेठी से एक बार पटखनी मिली तो वे ऐसे भागे कि वापस अपनी सीट पर नहीं लौटे। वो (राहुल गांधी) केरल भाग गए। अरे आप जब खुद भागोगे तो कैसे अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाओगे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हारने का इतना डर है कि उन्हें सपा से हाथ मिलाना पड़ा। वे 29 से 27 पर चुनाव लड़े, पहले ही हार गए कितनी हिम्मत जुटानी पड़ी होगी ये कहने के लिए कि दमदारी से चुनाव लड़ा, अरे आप पूरी सीटों पर लड़े ही नहीं तो कैसा दम? जबतक आप जनता की भावना को समझ कर चुनाव नहीं लड़ोगे जनता आपकी भावना को नहीं समझेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+