कमलनाथ-दिग्विजय को सीएम मोहन यादव ने लिया आड़े हाथों, बताया राहु-केतु

MP News: बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 मई की देर शाम गुना पहुंचे। इस दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें राहु-केतु बताया।

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि कमलनाथ राहु हैं और दिग्विजय सिंह केतु। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि जिस तरह से राहु खुद को खाता है, उसी तरह से ये लोग कांग्रेस पार्टी को खा रहे हैं। राहु-केतु की तरह ये लोग कांग्रेस पार्टी को डुबो रहे हैं। इस दौरान सीएम ने सिंधिया को देखते ही कविता भी सुनाई।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नही, सीएम मोहन यादव ने कहा कि कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कंधे पर बैठकर सरकार बनाई। महाराज तो बाद में उतरे उससे पहले ये लोग ठिकाने लग गए। अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी माटी का सम्मान बढ़ाया। मोहन यादव ने कहा कि ये चुनाव यशस्वी सिंधिया बनाम कांग्रेस का चुनाव है।

वहीं, वीडी शर्मा ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का बुरा हाल है। कांग्रेस के नेतृत्व के प्रति उनके कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता की घोर निराशा है। चाहे अरविंदर सिंह लवली हो या इंदौर के कांग्रेस के प्रत्याशी हों, घोर निराशा के कारण वे कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+