पानी-बिजली और सड़क का दिग्विजय सिंह को CM मोहन यादव ने बताया दुश्मन, गुना में कहा- ये जबरदस्ती के प्रत्याशी

Guna News: होली के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में जुट गए है। इसी क्रम में सीएम यादव गुना पहुंचे और बीनागंज कस्बे में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर आड़े हाथों लिया।

गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह को जबरदस्ती का प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर 'जबरदस्त' प्रत्याशी हैं...वहीं, दिग्विजय सिंह 'जबरदस्ती' के प्रत्याशी हैं। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने दिग्विजय सिंह को पानी-बिजली-सड़क का दुश्मन बताते हुए कहा कि उन्हें केवल सांसद बनने का शौक है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने इस दौरान पिछले लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वो भोपाल में 4 लाख से अधिक वोट से चुनाव हारे थे। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि किस मुंह से आप वोट मांगने आओगे। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भगवान राम का अपमान आपको शोभा नहीं देगा। जो पाप कांग्रेस और कांग्रेस के प्रत्याशी से हुआ उसका जवाब देने का समय आ गया है।

मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि जिस तरह भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था। उसी तरह सुदर्शन चक्र जनता के हाथ में है। जब आप वोट देने जाओगे, बटन दबाओगे तो अपने आप ही जय जय श्री राम हो जाएगा। कहा कि आप सांसद रहे तो दोबारा मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश का बंटाधार किया। जिसके चलते भोपाल में चार लाख वोटो से हार गए।

उन्होंने कहा कि हम योजना नहीं कांग्रेस को ताला बंद करेंगे। जिस जगह हम बैठे हैं वहां कुछ दिन पहले अपने छोटे भाई को घर भेजा। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस भले ही कुछ भी कहती रहे। लेकिन, लाडली बहनों की धनराशि नहीं रुकेगी...हम धनराशि देते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+