कांग्रेस की CM मोहन यादव ने गिनाई नाकामियां,धारा 370 के मुद्दे पर भी कुछ यूं घेरा

MP News: धारा 370 का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस की सरकार ने एक नासूर छोड़ दिया था, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाकर। कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद-370 लगाकर कश्मीर को अलग करने का प्रयास किया, जिससे 40 हजार निर्दोषों की हत्याएं हुई।

यह बात सीएम यादव ने सागर के बीना में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम यादव ने आगे कहा कि सेना के...पुलिस के...हिंदू-मुसलमान सब लोग मारे गए। कहा कि मंगलसूत्र की बात करने के लिए एक नेत्री (प्रियंका गांधी) बोलती है कांग्रेस की,जरा उन्हें बताना पड़ेगा कि 30 हजार लोगों के मंगलसूत्र टूटे, जिसकी गुनहगार यह कांग्रेस है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि निर्दोषों की हत्याएं वहां हुई..यह पाप अगर किसी के माथे है तो कांग्रेस के माथे है। कहा कि कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि धारा 370 पर जब भी बात होती थी तो कांग्रेस वाले कहते थे कैसे हटा देंगे। देश में खून की नदियां बह जाएगी। उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटाने का यश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।

कहा कि बिना कोई समस्या के जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर दिया। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने मंच से कहा कि कांग्रेस के समय में हमारे सैनिकों के सिर काट कर आतंकवादी फुटबाल खेलते थे। लेकिन, अब हालत अलग है। पाकिस्तान जानता है कि अब मनमोहन सिंह नहीं मोदी की सरकार है, जो घर में घुस कर मारेगी।

हमारी सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाया है। यह सैनिक अभियानों के सबूत मांगते हैं। अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

ये भी पढ़ें:-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+