'..वे चाहें तो पूरे गांव में बांट सकते हैं हेलीकॉप्टर', छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव ने कमलनाथ पर कुछ यूं घेरा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ पर तीखा हमला बोला। सीएम यादव ने कहा कि वह चाहें तो पूरे गांव में हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं।
छिंदवाड़ा के धनोरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के पास 700 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसकी उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है। वहीं, कमलनाथ के पास 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह चाहें तो पूरे गांव में हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं।

लेकिन, कमलनाथ झूठे विकास का मॉडल बताकर जनता को 40 साल से गुमराह कर रहे हैं। सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि नकुलनाथ ने एक नंबर में अपने 700 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बताई है, इतना पैसा उनके पास है कि दिमाग घूम जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा कि क्या कभी कमलनाथ ने आपको हेलीकॉप्टर में घुमाया है?
चलो सुख में न घूमे कभी कोई बीमार हुआ है तो उन्हें हेलीकॉप्टर में लेकर अस्पताल पहुंचाया है नहीं पहुंचाया है। यही फर्क है, मोदी जी की सरकार और कमलनाथ में। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है।
रामनवमी के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा की धरती ने झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदमताल करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में "विकसित भारत - स्वर्णिम मध्यप्रदेश" के संकल्प हवन में भाजपा के साथ आहुति डालने का निश्चय कर लिया है। इस अवसर पर छिंदवाड़ा द्वारा की गई आत्मीयता की वर्षा से हृदय तृप्त हो गया।
कहा कि मुझे विश्वास है कि वर्षों से छिंदवाड़ा में एक परिवार द्वारा जिस विकास मॉडल की बात कर दुनिया की आंखों में धूल झोंकी जा रही है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वही छिंदवाड़ा अब अपनी मिट्टी से जुड़े व्यक्ति को मौका देगा एवं भाजपा के साथ विकास की नई गाथा लिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications