नरसिंह चतुर्दशी की एमपी सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, कही ये खास बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नरसिंह चतुर्दशी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम यादव ने कहा कि भगवान नरसिंह की कृपा से हर घर-आँगन में सुख,आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार 21 मई को अपने 'X' हैंडल पर भगवान नरसिंह की फोटो पोस्ट की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा कि ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि। तन्नो नरसिंह प्रचोदयात।। आप समस्त श्रद्धालुओं को पावन नरसिंह चतुर्दशी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि भगवान नरसिंह की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो; सबका मंगल और कल्याण हो, आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, यही प्रार्थना करता हूं। खबर के मुताबिक, आज यानी 21 मई को नरसिंह चतुर्दशी का आरंभ शाम 5 बजकर 40 मिनट से हो रही है और समापन 22 मई को 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भक्त प्रहलाद की प्रार्थना पर हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुए थे। नृसिंह चतुर्दशी को भक्तगण संकल्पपूर्वक व्रत रखते हैं। इस दिन भगवान नृसिंह के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और अंत में शंख, घंटे एवं घड़ियाल से नृसिंह भगवान की आरती की जाती है और रात्रि के समय जागरण किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+