PM के 'मन की बात' के तर्ज पर CM शिवराज करेंगे 'अपनों से अपनी बात- दिल से'
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने देश की जनता से रेडियो पर मन की बात करने की शुरूआत की। पीएम मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 'अपनों से अपनी बात- दिल से' करने जा रहे है।

पीएम से प्रेरित होकर शिवराज सिंह चौहान भी रेडियो के जरिए राज्यवासियों को संबोधित करेंगे। उनके इस 'अपनों से अपनी बात- दिल से' कार्यक्रम की शुरुआत 13 अगस्त से होने जा रहा है।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने देश की सत्ता संभालने के बाद 3 अक्टूबर 2014 को पहली बार देशवासियों को रेडियो के जरिए संबोधित किया था। जिसके बाद पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर 'मन की बात' करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications