MP chunav 2023: ‘कांग्रेस में कपड़े फाड़ने का ट्रेंड’, Sagar BJP चुनाव ऑफिस के 'श्री गणेश’ में बोले भूपेंद्र

MP chunav 2023 Trend: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों द्वारा सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करना बाकी रह रहा हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनाव कार्यालय भी खुल रहे हैं। सागर में बीजेपी के संभागीय चुनाव दफ्तर का श्री गणेश हुआ।

जिसमें प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी पहुंचे। इस दौरान खुरई से बीजेपी प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह अपने क्षेत्र में और प्रदेश में पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताया।

भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी कार्यालय उद्घाटन के मौके पर कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और उसके पास साल के 12 महीने सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। पार्टी के पास जननेता हैं और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन भी है। पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें इस विजन की झलक दिखाई देगी।

mp-sagar-bjp-election-office-innogration-bhupendra-singh

भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में कांग्रेस की सूचियों को लेकर खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ कोटे से इतने और दिग्विजय सिंह के कोटे से इतने लोगों को टिकट दी गई है। श्री सिंह ने कहा कि टिकट वितरण के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी को चला रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और तेज हो गई है तथा झगड़ों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़ों के चलते कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में बुरी तरह पिछड़ गई है। इनके अपने नेता एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे। कोई दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर कालिख पोत रहा है तो कोई पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ करने उतारू हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+