MP Chunav 2023: विकास के नए आयाम रचने का संकल्प,राहतगढ़ में बोले सागर सुरखी से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद राजपूत
MP Chunav 2023: लोकतंत्र के उत्सव में जीत का परचम लहराने प्रत्याशी जहां मठ-मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। वहीं अर्जियां भी लगाईं जा रही हैं। नवरात्रि के शुभ मौके पर पार्टी के चुनाव दफ्तरों के उद्घाटन का दौर भी शुरू हो गया हैं। एमपी के सागर सुरखी से बीजेपी प्रत्याशी गोविंद राजपूत भी इसी में जुटे नजर आए।
विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में गोविंद राजपूत ने पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया। विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का परचम लहराने के लिए मां दुर्गा से प्राथना की। उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव जीते तो क्षेत्र के विकास के नए आयाम बनाएंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं ने चुनाव का बिगुल फूंक दिया है आज से 15 नवंबर तक दिन रात मेहनत करनी है। एक-एक वोट का सम्मान करना है अपने-अपने बूथ पर मजबूती से काम करना है मतदान तक इतनी मेहनत करो कि परिणाम के दिन आपका मन हर्ष और उल्लास भरा हो। राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ नगर की आबादी काफी ज्यादा है।
विधानसभा में ही स्वास्थ्य व्यवस्थाएं होंगी तगड़ी
राहतगढ़ और आसपास के ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों से लेकर बड़े ईलाज के लिए सागर या फिर भोपाल जाना पड़ता था। जनता की इसी समस्या को देखते हुए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की और क्षेत्र के लिए एक सिविल अस्पताल की मांग की। उन्होंने तुरंत ही इसकी मंजूरी दे दी। आज 10 करोड़ की लागत से भव्य और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल राहतगढ़ में शुरू हो गया है। यह अस्पताल जनता के लिए वरदान है। भारतीय जनता पार्टी केवल विकास की नीति पर चलने वाली पार्टी है, जिसमें जन-कल्याण के कामों को पहले प्राथमिकता दी जाती है। इस दौरान उन्होंने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी। गोविंद राजपूत ने क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications