MP Chunav 2023: बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट की जारी, बीजेपी-कांग्रेस के बागियों को दिए टिक
MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छोटे दलों ने बागियों के लिए दरवाजे खोल रखे हैं। टिकट वितरण से खफा नेताओं में भागमभाग मची हैं। बीजेपी-कांग्रेस के कुछ चेहरे ऐसे है, जो दोनों ही दलों से खफा होकर अन्य दलों का दामन थामने जुटे हैं।
आप, सपा, बसपा या अन्य दलों ने बागियों को खुश करने की पहले से रणनीति तैयार कर रखी थी। नतीजतन बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं को बसपा ने टिकट दे दिए। पांचवीं सूची में ऐसे कई नाम शामिल हैं।

बसपा की जारी हुई पांचवीं लिस्ट में पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह को सतना जिले की नागोद सीट से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व विधायक रसाल सिंह को भिण्ड जिले की लहार सीट से उतारा है। रसाल सिंह भाजपा से विधायक रह चके है। इसके अलावा सतना जिले की सतना विधानसभा सीट से रत्नाकर चतुर्वेदी, अशोक नगर की अशोक नगर विधानसभा सीट से धनपाल सिंह और बालाघाट की बालाघाट सीट से कमल सिंह राउत को उम्मीदवार बनाया है।
बसपा अब तक अब तक 78 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में सात, दूसरी सूची में नौ, तीसरी सूची में 26, चौथी सूची में 31 और पांचवी सूची में पांच प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications