विधानसभा चुनाव 2023: बसपा ने मप्र-छत्तीसगढ़ में 16 प्रत्याशी घोषित किए

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा-कांग्रेस यहां ​प्रमुख दल हैं तो क्षेत्रीय दल के रूप में बसपा-सपा अपनी आमद दर्ज कराते हैं। चुनाव​ की घोषणा से पहले ही बहुजन समाज पार्टी ने मप्र में 7 तो छत्तीसगढ़ 9 सीटों पर प्रत्याशी डिक्लेयर कर दिए हैं।

विधानसभा चुनाव 2023: बसपा ने मप्र-छत्तीसगढ़ में 16 प्रत्याशी घोषित किए

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करना प्रारंभ करना दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती की सहमति के बाद मप्र और छत्तसीगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करना प्रारंभ कर दिया है। मप्र में कुल 7 नामों की सूची जारी की गई है, इसमें विंध्य क्षेत्र की 4 सीटें, बुंदेलखंड में 2 और चंबल इलाके में 1 सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी प्रकार छत्तसीगढ़ में 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष के रमाकांत पिंपल ने सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश अनुसार उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव घोषित होने तक बाकी सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। मप्र की जारी इस सूची में 6 प्रत्याशी सामान्य वर्ग के घोषित किए गए हैं जबकि 1 अनुसूचित जाति वर्ग से प्रत्याशी घोषित किया गया है। बीएसपी द्वारा जारी की गई सूची में दो प्रत्याशी रीवा जिले की सीट के हैं जबकि दो सतना, एक छतरपुर, एक निवाड़ी और एक मुरैना जिले की सीट से है।

इनको बनाया गया है प्रत्याशी
बसपा ने जिनको अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है उनमें मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से बलवीर सिंह दंडोतिया, बुंदेलखंड के निवाड़ी सीट से अवधेश प्रताप सिंह राठौड़, छतरपुर की सामान्य सीट से रामराज पाठक, सतना की रेगांव सीट से देवराज अहिरवार और रामपुर से मणिराज सिंह पटेल, रीवा के सिरमौर से विष्णु देव पांडे तथा सेमरिया से पंकज सिंह को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+