एमपी : पुलिया से टकराकर दो हिस्सों में बंटी कार, 3 महिलाओं की मौत, 2 घायल, दिल दहला देगा यह Video
छिंदवाड़ा, 12 जून। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शनिवार सुबह सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागपुर रैफर किया गया है।

यह सड़क हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी मंजर देखा वो हैरान रह गया, क्योंकि हादसे में कार दो हिस्सों में बंट गई। मामला रामाकोना से सौसर के बीच का है। यहां चलती कार पुलिया से टकरा गई और फिर उसके दो हिस्से हो गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार उईके ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दो घायलों को नागपुर के अस्पताल में पहुंचाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
