MP: मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ रहे, नाव, बीज, जाल के लिए लोन मिलेगा
मछली पालन के काम में जुटे लोग और मछुआरे भी अब किसान कहलाएंगे। इन्हें किसानों के लिए संचालित किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का प्रारंभ हो गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने मत्स्य विभाग के अधीन संचालित मछली पालन योजना से जुड़े लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ना प्रारंभ कर दिया है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अब मछली पालक मत्स्य पालन के लिए आसानी से लोन उठा सकेंगे। मत्स्यपालन क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से मछुआरों और किसानों को उनकी कार्यशल पूंजी की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।
Recommended Video

सागर: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, मची चीख पुकार
मत्स्य विभाग के अनुसार मछली पालन के क्षेत्र में सहकारी समिति एवं समूह के सदस्यों को जलाशय एवं तालाबों में मत्स्य बीज संचयन एवं उपकरण नाव, जाल के लिए 0 से 100 हेक्टेयर तक के जलाशय एवं तालाबों के लिए केसीसी लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। नदी नालों में मत्स्य आखेट करने वालो को नाव एवं जाल के लिए भी 8 हजार रुपए प्रति मछुआरे उपलब्ध कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications