MP Board Supplementary Exam: रिजल्ट से नाखुश 10वीं, 12वीं के छात्र 7 जून तक करें सप्लीमेंट्री के लिए आवेदन

MPBSE Supplementary Exam 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज यानी एक मई से शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 1-20 मई रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का ऐलान हो गया है। सप्लीमेंट्री फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए 20 मई से पहले तक फॉर्म भर सकते हैं।

MPBSE Supplementary Exam 2024

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो छात्र एक विषय में, या दो विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया गया है।

दरअसल, छात्रों को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। उनके प्रति विषय में 33 प्रतिशत से कम मार्क्स हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकेंगे।

कब शुरू होगी परीक्षा
12वीं क्लास की पूरक परीक्षा (supplementary examination) 8 जून से प्रारंभ होगी। वहीं 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा 10 जून से होगी। पूरक परीक्षाओं के रिजल्ट जुलाई 2024 में जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक जून से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

इतने छात्रों की आई सप्लीमेंट्री
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 24 अप्रैल को 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 20 हजार छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है। साल 2023-24 में 10वीं क्लास का रिजल्ट 58.10 प्रतिशत रहा तो 12वीं का रिजल्ट 64.49 फीसदी रहा है।

ऐसे करें आवेदन....
छात्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट MPBSE.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा का काउंटर-बेस्ड फॉर्म दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
इसके बाद कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
एमपी बोर्ड 10वीं पूरक आवेदन पत्र 2024 के लिए आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
सबमिट विकल्प पर क्लिक करने के बाद अंतिम भुगतान करना होगा।
सभी प्रकियाएं पूरी होने के बाद एमपी बोर्ड 10वीं पूरक आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+