MP Board Result बिगड़ने पर 12वीं के दो स्टूडेंट ने दी दी जान, छिंदवाड़ा और शहडोल में हुई घटना

MP Board:एमपी बोर्ड दसवीं-बारहवीं क्लास का रिजल्ट घोषित होने के बाद अच्छी खबरों के बीच अब बुरी खबर भी आने लगी है। खराब रिजल्ट आने से निराश दो विधार्थियों ने अपनी जान दे दी। एक छिंदवाड़ा तो दूसरा शहडोल से मामला सामने आया।

MP Board Result 12th class two students lost his life

MP Board Result: सफलता-असफलता किसी भी परीक्षा के दो पहलु है। असफलता सबक देती आगे बढ़ने और मजबूत बनने का। लेकिन निराशा के भाव के चलते कुछ छात्र गलत कदम उठाने लगे है। मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों छिंदवाड़ा और शहडोल से ऐसी ही बुरी खबर सामने आई है।

25 मार्च को प्रदेश के हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित हुए है। जहां सफल छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है तो वहीं असफल कुछ स्टूडेंट्स आत्मघाती कदम उठाने लगे है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा तहसील में सप्लीमेंट्री आने पर एक छात्रा कुएं में कूद गई। जिसकी मौत हो गई।छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली अनामिका धुर्वे 12वीं क्लास की छात्रा थी।

इस बार फाइनल एग्जाम में उसे दो सब्जेक्ट में सप्लीमेंट्री आई। रिजल्ट देखने के बाद से ही वह गुमसुम थी। अगले दिन शुक्रवार की दोपहर घर में किसी को बताये बिना कही चली गई। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई।

आसपास ढूंढने निकले घर के लोगों को नजदीक के कुएं में उसका शव उतराता दिखा। पुलिस के पहुंचने पर जब शव निकलवाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पिता ने बताया कि रिजल्ट बिगड़ने पर उसने अनामिका से कहा था कि तनाव मत लो सप्लीमेंट्री एग्जाम में पास हो जाओगी।

इसी तरह शहडोल जिले के लपरी गांव में भी घटना हुई। 12वीं कक्षा का छात्र अर्पित तिवारी फेल हो गया। जब रिजल्ट आया तो वह परिवार के साथ अपने चाचा के घर पर था। एक दिन बाद वह अकेले घर जाने का कहकर निकला। कुछ समय बाद जब उसके घर वाले भी घर पहुंचे तो अर्पित फांसी के फंदे पर लटका मिला।

जबकि परीक्षा में फेल या सप्लीमेंट्री की वजह से निराश स्टूडेंट्स के लिए सरकार की 'रुक जाना नहीं योजना' भी संचालित हैं। जिसका लाभ उठाकर ऐसे छात्र-छात्राएं अपना परिणाम सुधार सकते है। स्कूल की परीक्षा से बड़ी जिन्दगी की परीक्षा होती है। यह समझना जरुरी है कि दुनिया में कई ऐसे लोग है जो असफल होने के बाद ही सफल हुए और उन्होंने बुलंदियों को छुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+