MP Board Exam 2023: 12वीं क्लास पेपर लीक कांड, एक्शन में सरकार, उमरिया में 4 टीचर समेत सेंटर इंचार्ज पर FIR
मध्य प्रदेश में दसवीं-बारहवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई का मन बना चुकी हैं। भोपाल के बाद अब उमरिया में 4 टीचर और केन्द्राध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

MP Board Exam 2023: मध्य प्रदेश में 10वीं-१२वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम में पर्चे लीक करने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में आ गई हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं, इस मामले में शामिल रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में भोपाल के बाद अब उमरिया में कार्रवाई हुई। यहां केन्द्राध्यक्ष समेत चार टीचर के खिलाफ कलेक्टर ने FIR दर्ज कराई हैं। इन पर आरोप हैं 12वीं क्लास का मैथ्स का पेपर वॉट्सएप के जरिए लीक करने का आरोप हैं।

एमपी बोर्ड के 10वीं - 12वीं एग्जाम में पेपर लीक करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही हैं। जिन भी जिलों से इस करतूत को अंजाम दिया गया, उन्हें चिन्हित किया जा रहा हैं। भोपाल के बाद अब उमरिया जिले में बड़ी कार्रवाई हुई। मंगलवार को 12वीं मैथ्स का पेपर यहां से लीक हुआ था। कलेक्टर ने जब इसकी जांच कराई गई तो पाया गया कि सेंट जेवियर्स स्कूल के केन्द्राध्यक्ष और 4 शिक्षकों के जरिए पेपर लीक कराया गया था। वॉट्सएप पर इसे वायरल किया गया। शिक्षकों की भी पहचान कर ली गई हैं। इसके बाद कलेक्टर ने एग्जाम सेंटर इचार्ज और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बताया गया कि आरोपी शिक्षकों ने गणित विषय के पेपर की फोटो खींचकर वायरल किया था। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया हैं। साथ ही उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने ऐसे दोषियों के खिलाफ कड़े एक्शन के निर्देश दिए थे। परीक्षा कैंसिल हो जाए, इस बड़ी साजिश के तहत एक के बाद एक अलग-अलग जिलों से कई पेपर परीक्षा शुरू के होने के पहले लीक हुए। सरकार ने कहा है कि पेपरलीक कांड में शामिल अन्य सहयोगियों की पतासाजी की जा रही हैं। भोपाल के मामले में केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष और दो पर्यवेक्षक शामिल थे। जिन्हें पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications