MP Board 5th, 8th Result 2024: कभी भी जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं के नतीजे, देखें ताजा अपडेट
MP Board 5th, 8th Result 2024: एमपी बोर्ड की तरफ से कक्षा 5वीं-8वीं परीक्षा के परिणाम 12 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपना अपना अनुक्रमांक नंबर और एप्लिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं एक परिणाम ऐसे कर सकेंगे चेक
स्टेप 1- एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर कक्षा 5 का रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
स्टेप 4- एमपी बोर्ड कक्षा 5 परिणाम 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5- परिणाम जांचें और डाउनलोड करें। इसके बाद एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
पिछले वर्ष 15 मई को घोषित हुए थे परिणाम
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 15 मई को घोषित किए गए थे। कक्षा 5वीं की अंतिम परीक्षा में 1179883 उम्मीदवार उपस्थित हुए और 9,70,701 या 82.27 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। वहीं, कक्षा 8 में कुल 10,66,405 छात्रों ने अंतिम परीक्षा दी और 8,11, 433 या 76.09 उत्तीर्ण हुए थे।
पांचवी आठवीं में कोई नहीं होगा फेल
पांचवी और आठवीं की परीक्षा में किसी भी छात्र को बोर्ड की तरफ से फेल नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी स्टूडेंट सप्लीमेंट्री आएगा तो वह सप्लीमेंट्री एग्जाम देकर पास हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications