क्या केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के हाथ में होगी MP BJP की कमान? अटकलें तेज
Madhya Pradesh: शिवराज सिंह चौहान को चुनाव से पहले संगठन की नई टीम मिलेगी। भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह MP को नया अध्यक्ष मिलने वाला है। इसके लिए दो महीने से केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल (Union Minister of State Prahlad Patel) का नाम बार-बार सामने आ रहा है। पीएम मोदी भी कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजने की बात कह चुके हैं, जिसके बाद उम्मीद है कि प्रहलाद पटेल को जल्द नई जिम्मेदारी मिलेगी।

महाकौशल और बुंदेलखंड की राजनीति में काफी दखल और तेज-तर्रार राजनेता की छवि रखने वाले दमोह सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य प्रहलाद पटेल का नाम एक बार फिर मप्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सामने लाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पटेल केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की इच्छा रखते हैं, लेकिन संगठन एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के कारण उनको या तो प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी देगा या फिर मंत्रिमंडल में रखेगा। हालांकि यह सब अभी अटकलें ही हैं।
प्रहलाद पटेल का नाम बार-बार क्यों सामने आता है
दरअसल प्रहलाद पटेल की राजनीति की शुरूआत उमा भारती कैंप से मानी जाती है। वे जनता के जल्द ही घुलमिल भी जाते हैं। इधर लोधी वोटबैंक सहित पिछड़ावर्ग में उनका खासा दखल भी माना जाता है। चूंकी प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं को प्रतिनिधित्व देते हुए पार्टी उन्हें जातिगत और समाजिक गणित के चलते जिम्मेदारी सौंप सकती है। सबसे अहम बात प्रहलाद पटेल अपने विरोधियों को भी साथ लेकर चलने की कला जानते हैं। संगठन ने उन्हें अब तक जहां-जहां जो-जो जिम्मेदारी दी है, वे पूरी शिद्दत के साथ निभाते रहे हैं। स्थानीयता से लेकर प्रदेश स्तर और केंद्रीय मंत्री मंडल तक उनका कद काफी बड़ा माना जाता है। उनके जितने विरोधी हैं, उससे अधिक उनके समर्थक भी मौजूद हैं।
24-25 मई को बधाईयां तक मिलने लगी थीं
बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति में बीते 23 से 26 मई तक काफी उबाल दिख रहा था। इसमें बुंदेलखंड से आने वाले कैबीनेट मंत्री गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया और सागर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने सीएम के खासमखास मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार्यशैली और कार्यप्राणाली को लेकर शिकायत कर दी थी। भूपेंद्र सिंह का नाम भी पिछड़ा वर्ग के नाते प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चल रहा था। इसके बाद 25 मई की शाम से 26 मई तक नए प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर प्रहलाद पटेल का नाम फाइनल होने की चर्चाओं के बाद पटेल को सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां मिल रहीं थी।
यह भी पढ़ें: सीना ठोक कर बोले मोदी: 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की मोदी की गारंटी है
मंत्री पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भेंट की फोटो शेयर की थी
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बीते रोज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भेंट करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, संवाद और संपर्क बीजेपी की पुरानी परम्परा है, उसकी कड़ी में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट में उनके द्वारा प्राप्त दूरदर्शी मार्गदर्शन के लिए अभार व्यक्त करता हूं। यह ट्वीट उन्होंने पीएमओइंडिया को भी टैग किया है।












Click it and Unblock the Notifications