OBC के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है कांग्रेस, वीडी शर्मा ने कुछ यूं लिया आड़े हाथों
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो से उम्मीदवार वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण कर OBC के आरक्षण पर डाका डालना चाहती है... जो इन्होंने कर्नाटक में किया है वह ये पूरे देश में करना चाहते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, मुस्लिम आरक्षण ये बैकडोर एंट्री OBC के आरक्षण पर डाका डालने का प्रयास कांग्रेस करना चाहती है। उन्होंने (कांग्रेस) कर्नाटक के अंदर ऐसा किया है। क्योंकि, आप OBC, अनुसूचित जाति, जनजाति के भाई-बहनों के आरक्षण में आप मुस्लिम को आरक्षण देंगे तो उसमें आप डाका डालेंगे।

कहा कि कांग्रेस बैकडोर एंट्री करके जो इन्होंने कर्नाटक में किया वो पूरे देख के अंदर लागू करना चाहती है। कांग्रेसियों की बहुत साफ मानसिकता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस डाका डालना चाहती है। लेकिन, मोदी जी की गारंटी है...उन्होंने कहा कि OBC, अनुसूचित जाति-जनजाति पर कोई मेरे रहते डाका नहीं डाल सकता।
इतना ही नहीं, वीडी शर्मा ने कहा कि 4 तारीख तक रुक जाओ लाल जी...परिणाम सामने आएंगे और आपको पता चल जाएगा कि भाजपा ने '400 पार' या 400 से ऊपर भारतीय जनता पार्टी ने देश के अंदर जीत का इतिहास बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications