MP: भाजपा ने बागियों की पत्नियों का निष्कासन कर दिया, वे कभी प्राथमिक सदस्य तक नहीं रहीं
सागर, 27 अगस्त। मप्र में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर पार्षद का चुनाव लड़ने वाले 47 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित किया है। इसमें भाजपा की किरकिरी हो गई। दरअसल इसमें पूर्व पार्षद, भाजपा पदाधिकारियों के बजाय चुनाव लड़ने वाली उनकी पत्नियों के निष्कासित कर दिया, जबकि आधे से अधिक निष्कासित महिलाएं भाजपा की प्राथमिक सदस्य तक नहीं थीं।

भाजपा ने सागर में नगरीय निकाय चुनाव में बगावत कर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ पार्षद का चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों को बागी मानते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस सूची में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं, जो विभिन्न वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ी थीं। अधिकांश महिलाएं भाजपा के पूर्व पार्षद या फिर पदाधिकारियों की पत्नियां या परिजन हैं। निष्कासन की सूची जारी होने के बाद शहर चटखारे लेकर लोग हंसी-मजाक बना रहे हैं। दरअसल सूची में जिन महिलाओं के नाम शामिल हैं वे भाजपा की पदाधिकारी तो ठीक प्राथमिक सदस्य तक कभी नहीं रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि यह सूची भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया और प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति के बाद जारी की गई है।
भाजपा के जिला महामंत्री ने स्वीकारी चूक
भाजपा के जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने इस मामले में गलती स्वीकार करते हुए बताया कि बागियों की सूची तैयार और जारी करने के दौरान गलती हुई है। गलती को सुधारा जा रहा है और बागियों की सूची को अपडेट कर निष्कासित किया जा रहा है। कार्यालय में सूची टाइप करने वाले से गलती हुई है।












Click it and Unblock the Notifications