MP assembly election 2023 का होने वाला था ऐलान, उससे पहले बैतूल सांसद ने स्टेशन पहुंचकर लगा दी सौगातों की झड़ी

MP assembly election 2023: विधानसभा चुनाव ऐलान के पहले एमपी के बैतूल को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से दो बड़ी सौगात मिली। जिले में मेडिकल कॉलेज और वंदे भारत ट्रेन की डिमांड पूरी हो गई। इंदौर से नागपुर तक बढ़ाई गई वंदे भारत ट्रेन पहली बार जब स्टेशन पहुंची, सांसद दुर्गादास उइके और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। फिर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया।

बैतूल की जनता लंबे वक्त से मेडिकल कॉलेज की भी डिमांड कर रही थी। सांसद उइके ने भी भरोसा जताया था कि जिले में उनकी मांग जल्द पूरी होगी। जब यह मांग पूरी करने का मुहूर्त का दिन आया तो उसके कुछ वक्त बाद ही विधानसभा चुनाव ऐलान का संयोग बना। इस आहट के मद्देनजर बीजेपी नेताओं ने भी देर नहीं की और चुनाव आयोग की घोषणा के पहले कार्यक्रम कर लिए।

mp-assembly-election-2023-betul-sansad-vande-bharat-train

इस खास मौके पर पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला समेत बीजेपी समर्थकों ने जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। पूर्व सांसद खंडेलवाल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने बैतूल कलेक्टर को पत्र लिखकर मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर भूमि उपलब्ध कराने की बात कही है। पत्र में लिखा है कि राज्य शासन ने बैतूल जिले में 100 सीट वाले मेडिकल कालेज खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमों के अंतर्गत 25 एकड़ से अधिक भूमि जिला चिकित्सालय के 10 किमी. के अंदर होना आवश्यक है। इसके लिए भूमि चिन्हित कर आरक्षित करें जिससे निर्माण एजेंसी द्वारा डीपीआर तैयार किया जाएगा।
खण्डेलवाल ने बताया कि बैतूल जिले में मेडिकल कालेज खुलने से गरीब बच्चों को मेडिकल की शिक्षा मिलने में आसानी होगी और यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैतूल जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों के रूकने के लिए भवन बनाने के लिए 84 लाख 98 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है।

सांसद दुर्गादास उइके ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो ने बैतूल को एक बड़ी सौगात दी है। इंदौर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को आज से नागपुर तक चलाने के आदेश हुए थे। श्री उइके ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा था और इसी के आधार पर बैतूल में वंदे भारत का स्टापेज पहले दिन ही शुरू हो गया है। जहां इलाज के लिए लोगों को नागपुर जाना पड़ता है। उससे काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अब बैतूल से इंदौर के लिए प्रतिदिन ट्रेन की सुविधा मिल गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे इंदौर से चलेगी और लगभग दोपहर 12बजे बैतूल पहुंचेगी। इसके अलावा नागपुर से 15.20 बजे चलकर बैतूल लगभग 5 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रात में 11.45 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। वंदे भारत के स्टापेज से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और उइके ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

संवाद सूत्र- वाजिद खान, बैतूल मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+