MP assembly election 2023: चुनाव कार्यक्रम का इस दिन हो सकता है ऐलान, तत्काल लागू हो जाएगी आचार संहिता

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने का समय बेहद करीब आ गया हैं। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके अगले दिन 7 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा।

इससे पहले बुधवार को यानि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हैं। पहले से ही चुनाव संबंधी कई जरुरी तैयारियां की जा रही थी। 2003 से अब तक हुए पिछले चार चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा पर गौर करें तो चुनावी बिगुल 4 से 14 अक्टूबर के बीच ही बजता आया हैं।

लिहाजा इस बार भी माना जा रहा है कि इन्ही तारीखों के दरमियान से चुनाव संपन्न होने तक आचार संहिता प्रभावशील हो सकती हैं। चुनाव वाले राज्यों एमपी के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। जिलावार भी मतदाता सूची के अतिरिक्त अन्य तरह के एक्शन प्लान तैयार हैं। जिन्हें जरुरत के हिसाब से अमल में लाया जाएगा।

MP-assembly-election-2023-schedule-can-be-announced

ऐलान वाली ये रही तारीखें

  • साल 2003 में विधानसभा चुनाव की 12 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।
  • साल 2008 में विधानसभा चुनाव की 14 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।
  • साल 2013 में विधानसभा चुनाव की 4 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।
  • साल 2018 में विधानसभा चुनाव की 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 64 हजार 523 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया जाएगा। जिलास्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी और उन्हें मतदाता सूची की एक मुद्रित प्रति एवं एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। वोटर लिस्ट में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 2 अगस्त से 11 सितंबर तक काम किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+