Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP assembly election 2023: बीजेपी कैंडिडेट्स की चौथी लिस्ट में क्या मंत्री सिंधिया-खटीक के भी होंगे नाम?

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की बीजेपी ने जिस अंदाज में दूसरी लिस्ट जारी की, उससे पार्टी के अंदरखाने में खलबली मच गई हैं। दावेदारों की होड़ के बीच कई सीटों पर नए-पुराने और मंत्री-सांसदों के चेहरों ने धमाका कर दिया हैं। कई संभावनाएं धराशाही हो गई।

राजनीति के रणनीतिकारों को चौकानें वाली बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद अब तीसरी लिस्ट जब आएगी, उस पर चर्चा शुरू हो गई हैं। सियासत के जानकार कह रहे है कि जिस फॉर्मूले के तहत बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी की, यदि वहीं अपनाया गया तो केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक को भी चुनाव मैदान में उतारा जा सकता हैं।

MP-assembly-election-2023-ministers-Scindia-Khatiq-candidate

इस बात पर ज्यादा बल इसलिए भी मिलता है क्योकि जब BJP के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश को टैकओवर किया था कि, तब ही स्पष्ट रूप से समझ आ गया था कि, इस बार भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हर कीमत पर जीतने के लिए कुछ अलग अंदाज में लड़ेगी। तीन केंद्रीय मंत्रियों और सात सांसदों पर दांव खेलना किसी दल के लिए आसान नहीं। आधिकारिक तौर पर तो नहीं लेकिन ताजा राजनीतिक समीकरणों के हिसाब माना जा रहा है कि भाजपा अब विधानसभा चुनाव की अगली सूची में दो और केंद्रीय मंत्रियों और कुछ और सांसदों को मैदान में उतार सकती है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेन्द्र खटिक के नाम हो सकते हैं।

इस बार भाजपा मध्यप्रदेश में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। मोदी सरकार में मध्यप्रदेश का दबदबा रहा है। मोदी सरकार में सर्वश्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलदस्ते, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटिक केन्द्रीय मंत्री हैं। इनमें से तीन केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते को भाजपा ने विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया है। अब मध्यप्रदेश से दो और केन्द्रीय मंत्री बचे हैं, जिन्हें भी चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें शुरू हो गई है। पार्टी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर-चंबल संभाग से किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है। इसके साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को बुंदेलखंड को साधने के लिए चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

सिंधिया की ताकत भुनाने की कोशिश
भाजपा यह अच्छी तरह से जानती है कि ग्वालियर-चंबल संभाग में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपना अलग औरा (प्रभाव) है। इस क्षेत्र में कांग्रेस हो या भाजपा के नेता, सिंधिया परिवार के प्रभाव से मुक्त नहीं हैं। तथा सिंधिया के बिना बड़ी जीत का रास्ता प्रशस्त नहीं हो सकता। इसलिए ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए भाजपा किसी भी सीट से सिंधिया को मैदान में उतार सकती है। हम बता दें कि ग्वालियर-चंबल संभाग में 8 जिलों की 34 विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 में इनमें से कांग्रेस के खाते में 26 सीटें आई थीं। जबकि भाजपा को सिर्फ 7 सीटों से संतोष करना पड़ा था। यह स्थिति तब थी जब सिंधिया कांग्रेस में थे। लेकिन आज परिस्थितियां बदली हुई हैं। पार्टी को सिर्फ और सिर्फ जीत चाहिए। ताकि कर्नाटक हार का भी जबाव दिया सकें और 2024 के लिए जमीन मजबूत की जा सकें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+