MP Assembly Election 2023: नड्डा के घर घंटो शाह-शिवराज की गुफ्तगू चुनाव में करेगी कमाल, अगले 15 दिन बेहद अहम
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, चारों खाने चित करना चाहता हैं। ताकि एमपी की जीत मिशन 2024 में चुनावी ताकत को बढ़ा सकें। इसी को टार्गेट करते हुए पार्टी अध्यक्ष नड्डा, शाह और सीएम शिवराज के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। सोमवार को हुई बैठक की ख़बरों की चर्चा अब जोरों पर हैं।
फर्स्ट फेज में पार्टी की रणनीति का हिस्सा रही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर बीजेपी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। 39 प्रत्याशियों की नामों का ऐलान करने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा का जो शेड्यूल जारी किया, उसके बलबूते पार्टी की कोशिश है कि आशीर्वाद के बहाने बीजेपी, कांग्रेस के किलों में भी सेंध लगा सकें।

सूत्र बताते है कि गहरे मंथन के लिए नड्डा ने अपने घर पर शाह और शिवराज को इसलिए भी बुलाया ताकि चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी सूची के जिताऊ उम्मीदवारों की स्कूटनी की जा सकें। तीन घंटे की बैठक में कुछ ऐसी ही चर्चा होने की ख़बरें भी निकलकर सामने आ रही हैं। चर्चा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी लगभग फाइनल हो गई हैं। दो से पांच सीटों को छोड़कर दूसरी लिस्ट पर सहमति भी बन गई हैं। अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का महूर्त भी देखा जा रहा है। उम्मीद है कि गणेशोत्सव के दौरान सेकंड लिस्ट जारी करने ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा।
इस रणनीति के भी कयास लगाए जा रहे है कि उम्मीदवारों में कुछ चेहरे ऐसे रहे जिससे कांग्रेस को कन्फ्यूज भी किया जा सकें। जैसे मंडला की बिछिया सीट से पहली लिस्ट में डॉ. आनंद मरावी को शामिल किया। आनंद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उप अधीक्षक थे। आरएसएस से जुड़े होने का उन्हें फायदा मिला और टिकट की भनक लगते ही उन्होंने उसी दिन सुबह नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया था।
बीजेपी दिग्गज एमपी चुनाव में जीत के लिए कुछ ऐसा मैजिक करने के भी मूड में भी है जो अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए सहारा बने। रणनीति में रिस्क फैक्टर रखना ही नहीं चाहती। क्योकि उसके सामने कुछ सर्वे एजेंसियों के भी आंकड़े भी हैं। यही सलाह दिग्गज नेता, मैदानी स्तर पर काम कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दे रहे हैं। नारा भी अब बुलंद हो रहा है कि ये चुनाव जीत लिया तो मध्य प्रदेश का जग जीत लिया। नड्डा के घर पर हुई बैठक में क्या कुछ हुआ, इस सिलसिले में अभी न तो तीनों दिग्गजों ने खुलकर कुछ भी नहीं बोला हैं। लेकिन अचानक सीएम शिवराज का बुलावा कई संकेतों को स्पष्ट करने के लिए काफी हैं।












Click it and Unblock the Notifications