MP assembly election 2023: दिग्विजय सिंह के इस्तीफे का फर्जी लेटर किसने Viral किया? अब होगा एक्शन

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे सियासी दल उम्मीदवारों की घोषणा करते जा रहे हैं। वैसे-वैसे शरारतें भी बढ़ती जा रही है। कुछ ऐसा ही नवरात्रि के पहले दिन पहली लिस्ट जारी होने के बाद हुआ। दिग्विजय सिंह के इस्तीफे वायरल लेटर से हड़कंप मच गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित इस पत्र के शीर्ष में ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा लिखा हुआ है और अंत में दिग्विजय के हस्ताक्षर हैं। बाद में दिग्विजय ने इस्तीफा देने की बात का खंडन किया और कहा कि यह विरोधियों की शरारत और झूठ है। दिग्विजय ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है।

Fake-letter-of-resignation-of-Digvijay-Singh-congress-leader

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पत्र को झूठा और भ्रामक बताते हुए मामला दर्ज कराने की भी बात कही है। वायरल चिट्ठी की खबर चंद मिनटों में ही खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों ओर फैल गई। जब बात दिग्विजय तक पहुंची तो उन्होंने इसका खंडन करने में देर नहीं लगाई और कहा, कि यह भाजपा का फैलाया हुआ झूठ है। मैं मामले की पुलिस से शिकायत करवा रहा हूं। दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं।

ये लिखा है वायरल पत्र
इस्तीफे के तौर पर वायरल हुए पत्र में साफ लिखा है, कि अपने पांच दशक के राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे कांग्रेस में रहते हुए मिले। एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर मैंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए तय किया। पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव से लेकर राज्यसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाने का काम किया जिसके लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। लेकिन गत कुछ महीनों से शीर्ष नेतृत्व में उदासीनता देखकर मैं आहत हूं. मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता केंद्रित दल न होकर अब विशेष नेता केंद्रित हो गई है। जिसकी वजह से खुद को असहत पा रहा हूं।

पत्र की सधी हुई भाषा और निष्पक्ष कांग्रेस की तारीफ के बाद विशेष नेता केंद्रित पार्टी की बात लोगों के गले तो उतरी लेकिन दूसरे ही पल दिग्विजय सिंह ने यह कह कर सभी को चौंका दिया कि यह भाजपा की शरारत है, क्योंकि इस तरह के झूठ बोलने में वो माहिर है और इसकी शिकायत भी दर्ज कराने की बात कह कर उन्होंने ऐसे किसी पत्र से खुद का संबंध होने से नकार दिया। बहरहाल कुछ देर ही सही राजनीतिक गलियारे में भूकंप आने जैसी स्थिति तो बन ही गई थी और इससे पहले कि समर्थक घर छोड़ सड़कों पर आते मामले को पत्र का खंडन कर संभाल लिया गया। वहीं बीजेपी की ओर से दिग्विजय सिंह के आरोप का फिलहाल कोई जबाव नहीं आया हैं। लेकिन चुनावी चर्चा के बीच इस लेटरकांड को अंजाम देने वाला कैसे बेपर्दा होगा? यह पता करना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+