MP assembly election 2023: कांग्रेस के नए नाथ 'नकुल', हो गए हैं ब्लैकिया? टिकट पर बीजेपी अध्यक्ष का सवाल
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेता विरोधियों पर तीखे बयानों से हमले करने जुट गए हैं। चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट वितरण को लेकर सवाल-जबाब का दौर जारी हैं। राजधानी भोपाल में बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा और सीधे कांग्रेस के सीएम फेस कमलनाथ पर अटैक किया।
मप्र भाजपाके प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि नकुल कांग्रेस के नए नाथ हैं। क्या दिल्ली कांग्रेस फेल हो गई है। नकुलनाथ टिकट ब्लैकिया हो गए हैं। वहीं कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।

यह बयान मीडिया सेंटर में भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलकर बाहर आया। इस दौरान उन्होंने छिंदवाड़ा में टिकट की घोषणा को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा है। वीडी शर्मा ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस किसकी है? क्या नकुल कांग्रेस के नए नाथ हैं, क्या दिल्ली कांग्रेस फेल हो गई है, क्या नकुलनाथ टिकट ब्लैकिया हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिता कमलनाथ की शह पर बेटा नकुलनाथ का खेल है। नकुलनाथ टिकट के ठेकेदार हो गए हैं। पीसीसी चीफ ने भ्रष्टाचार की पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दे रखी है ?
ये बीजेपी का फ्रस्ट्रेशन हैं..
वहीं इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह फ्रस्ट्रेशन बोल रहा है। नकुलनाथ टिकट नहीं बांट रहे, लेकिन क्षेत्रीय सांसद होने के नाते यह बता रहे हैं कि किसे टिकट दिया जाना चाहिए। कांग्रेस की नीति स्पष्ट है केंद्रीय नेतृत्व ही टिकट वितरण करता है।
एक दिन पहले कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी होते वक्त कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हंसी-ठिठौली भरी बातें सार्वजनिक हुई थी। जिस पर बीजेपी नेता हमलावरी तेवर अपनाए हुए हैं। अब कमलनाथ के सांसद पुत्र 'नकुलनाथ' को लेकर चर्चा हैं। हालांकि उनके पिता और पीसीसी चीफ कमलनाथ का रिएक्शन अभी नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications