MP Assembly Election 2023 : BSP की 10वीं लिस्ट जारी, 23 प्रत्याशियों के नाम आए सामने
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुये हर रोज कोई न कोई पार्टी अपने प्रत्याशियों के नामों घोषणा कर रही है। आज फिर रविवार की रात बहुजन समाज पार्टी ने अपनी 10वी सूची जारी कर दी है।
बसपा की ओर से जारी की गई दसवीं सूची में प्रदेश की अलग अलग विधानसभा सीटों के लिए 23 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। जारी सूची के अनुसार, रीवा विधानसभा सीट से बसपा ने मधुमास सोनी को उम्मीदवार घोषित किया तो वहीं नीमच से कृष्ण चंद्र नरेला को टिकट देकर जीत का भरोसा जताया गया है।

इसमें देवास से हाजी जाकिर हुसैन उर्फ जाकिर मामू की जगह रविद्र बौड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पोहरी से प्रद्युम्न वर्मा, चाचौड़ा से राजेंद्र शर्मा, राघौगढ़ से धर्मेंद्र यादव, बमोरी से मनीषा राजेश धाकड़, भगवानपुरा से राकेश मंडलोई, डॉ. अंबेडकर नगर महू से राजेंद्र कुमार वर्मा, ताराना से जगदीश चौहान, मंदसौर से सुनीता डॉ. कैलाश गर्ग, मल्हारगढ़ से नरेंद्र मालवीय, राजपुर से अनिल बडोले, मडला से इंदर सिंह उईकें, गुढ़ से सरोज रविंद्र कौल, रीवा से मधुमास सोनी, सौर से पंजाब राव सोम कुंवर, पवई से हेमंत ऋषिराज सिंह, जतारा से धर्मेंन्द्र अहिरवार, आलोट से गोपाल परिहार, नीमच से कृष्ण चंद्र नरेला, मनासा से डीआर करोसिया, कुक्षी से अजय रावत, जोबट से नेहरू बघेल और पिछोर से संत सिंह आदिवासी के नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications