MP: रेलवे का गजब कारनामा, पटरियों के बीच लगा दिया ओएचई लाइन का पोल!
सागर, 22 अगस्त। मप्र के सागर में बीना-सागर-कटनी थर्ड लाइन का काम चल रहा है। इसमें रेलवे के अधिकारियों की नाक के नीचे नरयावली से ईसरवारा रेलवे स्टेशन के बीच में पटरियों के बीच हास्यास्पद और अजूबा बना दिया है, जिसे देखकर आप भी अचंभित रह जाएंगे। दरअसल यहां पर दो पटरियों के बीच बिजली का भारी-भरकम पोल खड़ा कर दिया गया है। यह रेलवे की ओएचई लाइन का हैवी पोल है, जिससे ट्रेन के इंजन को बिजली सप्लाई मिलती है। मामला उजागर होने के बाद अब रेलवे ठेकेदार से लेकर अधिकारी तक एक-दूसरे पर गलती थोप रहे हैं।

निर्माण विभाग ने ट्रैक बिछाया, बिजली ठेकेदार ने उसके बीच खम्बा लगा दिया
बीना-कटनी के बीच रेलवे की तीसरी लाइन का काम चल रहा है। स्मार्ट इंजीनियरिंग का दावा करने वाली रेलवे ने नरयावली से ईसरवारा के बीच 7.5 किलोमीटर की रेल लाइन में ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि काबलियत पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण विभाग ने यहां ट्रेन का ट्रैक बिछाया और इलेक्ट्रिक विभाग ने बीच ट्रैक पर ही बिजली का खंभा लगा दिया।

पटरी के अंदर ओएचई लाइन का पोल, ईसरवारा स्टेशन रूम के ऊपर से बिजली लाइन
ईसरवारा रेलवे स्टेशन बहुत छोटा स्टेशन है, इसलिए यहां चार कमरों का छोटा सा स्टेशन बना हुआ है। एक ठेकेदार की गलती के कारण यहां एक साथ दो गलतियां की गई हैं। पहले ठेकेदार ने गलत पटरी बिछा दी तो दूसरे ने पटरी के अंदर ओएचई हाईटेंशन बिजली लाइन का पोल लगाकर उस पर से बिजली की लाइन तक बिछा दी गई है। यह लाइन ठीक ईसरवारा स्टेशन के मुख्य भवन के ऊपर से गुजर रही है। पहली नजर में यहां पर यदि कोई नजारा देखे तो माथा पीठता रह जाएगा।

एक किलोमीटर से अधिक लंबाई की पटरी शिफ्ट होगी
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार ठेकेदारों के इस नायाब अजूबे को सुधारने के लिए अब नए सिरे से पटरी को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए लाखों रुपए का खर्च किया जाएगा। ठेकेदार अपनी गलती मानने तैयार नहीं है, बावजूद इसके मौके पर जो हास्यास्पद और घटिया इंजीनियरिंग का नमूना दिख रहा है, वह रेलवे ठेकेदारों की लापरवाही का नमूना बन गया है। मामले में जानकारी ली गई तो पता चला किया ठेकेदार ने सेंटर ट्रैक; (ले-आउट ) से अलाइनमेंट मिलाए बगैर 3 से 5 मीटर दूरी तक पटरी बिछा दी। इलेक्ट्रिक विभाग ने यह खामी दूर कराने की बजाय पटरी पर ही पोल लगा दिया। इस तरह की गड़बड़ी ईसरवारा स्टेशन की बिल्डिंग के पास भी की गई है। यहां भी पोल पटरी के अंदर की ओर लगा दिए गए। जबकि ओएचई लाइन भी बिछा दी गई है। यह लाइन रेलवे ट्रेक के बजाय स्टेशन बिल्डिंग के ऊपर से निकल रही है।

रेलवे ट्रैक के सेंटर से 3.10 मीटर दूर पोल लगता है
रेलवे विभाग के नियमानुसार अर्थवर्क के दौरान ही सेंटर ट्रैक के हिसाब से काम शुरू होता है। इसके बाद स्लीपर, गिट्टी और ट्रैक बिछाया जाता है। सेंटर ट्रैक से 3.10 मीटर की दूरी पर फाउंडेशन तैयार कर खंभे लगाए जाते हैं। अब यह करना होगा ट्रैक का अलाइनमेंट मिलने के लिए 1 किलोमीटर की लाइन को इलेक्ट्रिक लाइन के हिसाब से शिफ्ट करना होगा। इस काम में लाखों रुपए का खर्च आएगा और तीन से चार हफ्तों का समय भी अतिरिक्त लगेगा।

ईसरवारा स्टेशन की नई बिल्डिंग बन रही है, पुरानी की जगह ट्रैक बिछेगा
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ईसरवारा स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम अभी चल रहा है। इसके तैयार और प्रारंभ होने के बाद पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई लाइन बिछाई जाएगी। इस काम को निर्माण एजेंसी से ही कराएंगे। जो पोल अभी लाइन के बीच में दिख रहा है, वह लाइन शिफ्ट होते ही ट्रैक से बाहर हो जाएगा। बहरहाल यह मामला रेलवे के दो विभागों में आपसी तालमेल न होने का मामला है, जो गलती की है सुधारने में खर्च के साथ समय भी लगेगा। यह खर्च दोनों विभागों में से किसी एक को करना पड़ेगा ।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications