देश में सबसे ज्यादा 785 बाघ MP में मौजूद, 'टाइगर स्टेट' का तमगा बरकरार
मप्र में 2018 में 526 बाघ से जो बढ़कर अब 785 हो गए। 259 बाघ बढ़े हैंएमपी फिर टाइगर स्टेट, सबसे ज्यादा 785 बाघ यहीं, चार साल में 259 बाघ बढ़े
मध्य प्रदेश की धरती बाघों को खूब भा रही है। इनका परिवार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। एनटीसीए की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मप्र में वर्तमान में 785 टाइगर मौजूद हैं। पिछली जनगणना में इनकी संख्या महज 526 थी, जो 259 बढ़ी है। सरकार ने नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में यह आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें मप्र एक बार फिर टाइगर स्टेट में टॉप पर है।

अंतर राष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय व एनटीसीए का कार्यक्रम उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर में आयोजित किया गया था। इसमें देश भर में राज्यों में बाघों की संख्या के आंकड़े जारी किए गए। जिसमें पूरे देश के सभी 53 टाइगर रिजर्व व कोर एरिया में मौजूद व ट्रैप हुए बाघों की संख्या को शामिल किया गया था। इसमें मप्र ने एक बार फिर बाजी मारी है। दूसरे राज्यों में जितने बाघ मौजूद नहीं है, उससे कहीं अधिक 259 बाघ मप्र में बीते चार साल में बढ़ें हैं। प्रदेश में कुल 785 बाघ की मौजूदगी बताई गई है।
केंद्रीय वन मंत्री व सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी
अत्यंत गर्व और हर्ष की बात है कि विगत चार वर्षों में मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 29, 2023
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि वन विभाग के कर्मठ साथियों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों के योगदान से मिली है। मैं आप सबके सहयोग के लिए हृदय से… pic.twitter.com/pvEqkK5wyd
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर टाइगर की संख्या जारी होने और 785 पर पहुंचने की जानकारी साझा की है। सीएम ने शिवराज ने लिखा है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार सालों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई। वहीं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने जानकारी साझा की है कि एमपी में जहां 785 बाघ हैं तो देश में एवरेज 3682 टाइगर मौजूद हैं। बाघों की सालाना ग्रोथ 6.1 प्रतिशत है।












Click it and Unblock the Notifications