MP News: खेतों में ना जलाएं नरवाई, वरना किसानों को होगा ये बड़ा नुकसान

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जिले के उप संचालक कृषि नगीन रावत द्वारा जिले के किसानो को गेहूँ फसल की कटाई के बाद शेष बचे फसल अवशेष (नरवाई) को ना जलाने की अपील की गई है, नरवाई जलाना पर्यावरण के लिए अत्यन्त हानिकारक है, अतः इसे कतई ना जलाएं।

गेहूँ की फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर आदि का बहुतायत में उपयोग किया जाने लगा है। फलस्वरूप कटाई के उपरान्त खेतों में नरवाई एवं भूसा शेष बचता है, जिन्हें किसान अनुपयोगी समझकर आग लगाकर नष्ट करते है, इससे भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है।

Indore

फसल अवशेष के उचित प्रबंधन

उप संचालक कृषि नगीनसिंह रावत द्वारा समझाईश दी जाती है कि फसल कटाई उपरान्त खेत में बचे अवशेषों का उचित तरीके से प्रबंधन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। किसान भाई नरवाई नष्ट करने हेतु रोटावेटर चलाकर नरवाई को बारीक कर मिट्टी में मिलावें, जिससे जैविक खाद तैयार होती है। नरवाई से भूसा तैयार कर पशु आहार के रूप में उपयोग करें। जिन क्षैत्रों में कम्बाईन हार्वेस्टर से फसल कटाई की जाती है, वहाँ हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर एवं रीपर-कमबाईन्डर के उपयोग करने की सलाह है जिससे फसल को काफी नीचे से काटा जा सकता है एवं नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं होती है।

खेतों की गहरी जुताई, हैप्पी सीडर तथा जीरोटिलेज सीडड्रिल से बुआई को प्रोत्साहित किया जा रहा है, इन यन्त्रों के उपयोग से फसल अवशेषों को भूमि में ही मिलाया जा सकेगा, जिससे भूमि की उर्वरक शक्ति बढेगी तथा फसल उत्पादन भी बेहतर प्राप्त होगा।

भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा धान-गेहूँ फसल अवशेषों का यथा-स्थान विघटन हेतु एक्सेल डिकम्पोजर तकनीक (एक्सेल डिकम्पोजर कैप्सूल) विकसित की है जो फसल अवशेषों को 25-30 दिनों के अन्दर ही सड़ाकर खाद बना देती है। एक्सेल डिकम्पोजर कैप्सूल की अधिक जानकारी के लिये भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान,भोपाल के दूरभाष नम्बर 0755-2730946 पर सम्पर्क कर सकते है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जिले के उप संचालक कृषि नगीन रावत द्वारा जिले के किसानो को गेहूँ फसल की कटाई के बाद शेष बचे फसल अवशेष (नरवाई) को ना जलाने की अपील की गई है, नरवाई जलाना पर्यावरण के लिए अत्यन्त हानिकारक है, अतः इसे कतई ना जलाएं।

ये भी पढ़े- MP News: मधुमक्खी पालन से महिलाओं को हुआ फायदा, कैसे हो रही लाखों की कमाई, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+