आसमान में ‘चांद-तारे’ ने दिखाया अद्भुत नजारा, लोग बोले यह तो ‘माता चंद्रघंटा’ के माथे की बिंदिया
सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम को आसमान में चांद और उसके नीचे तारे की मौजूदगी ने धमाल मचा दिया। सोशल मीडिया पर फोटो के साथ लोगों ने लिखा मां चंद्रघंटा के माथे की बिंदी है। किसी ने लिखा रमजान में हमसफर के साथ निकला चांद...

मध्य प्रदेश और बिहार में शुक्रवार शाम को जब लोगों ने आसमान की तरफ निहारा तो चांद और उसके ठीक नीचे चमकते तारे का अद्भुत नजारा देख लोग दंग रह गए। इस खगोलीय घटना को लोगों ने नवरात्र और रमजान के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। किसी ने माता चंद्रघंटा की तस्वीर के साथ शेयर कर लिखा कि यह मां के माथे की बिंदिया है तो किसी ने लिखा कि रमजान के पहले रोजे पर हमसफर के साथ चांद के दीदार हो रहे हैं।

शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के सागर सहित कई शहरों में आसमान में चांद-तारे की अनोखी जुगलबंदी दिखी। अर्धचंद्राकार के आकार में चांद के ठीक नीचे एक तारा टिमटिमा रहा था। कुछ लोगों ने यह खगोलीय और आकर्षक नजारे की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाला तो कई लोगों ने इसे नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की फोटो के साथ शेयर किया। आसमान में चांद-तारे की जुगलबंदी और माता चंद्रघंटा के माथे की बिंदिया बिलकुल एक जैसी नजर आ रही थी। मध्य प्रदेश और बिहार से इस तरह की तस्वीरें इंटरनेट पर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही थीं।

चांद का दीदार करने आसमान में निहारा तो दिखा अद्भुत नजारा
दरअसल 23 मार्च 2023 से मुस्लिम धम में पवित्र रमजान का महीना प्रारंभ हुआ। शुक्रवार 24 मार्च को पहला रोजा रखा गया था। शाम ढलने के बाद चांद का दीदार करने के लिए जैसे ही लोगों ने आसमान में निहारा तो चांद के इस अद्भुत नजारे को देख लोग रोमांचित हो उठे। बता दें कि अल्लाह की इबादत का पवित्र महीने रमजान में प्रतिदिन रोजा रखा जाता है। शाम को चांद का दीदार कर रोजा खोला जाता है।

नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की उपासना का होता है
हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्र 22 मार्च 2023 से प्रारंभ हुई हैं। नवरात्र में नौ दिनों माता के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना की जाती है। तीसरा दिन माता चंद्रघंटा के स्वरूप के लिए समर्पित होता है। 24 मार्च को नवरात्र का तीसरा दिन था। मां चंद्रघंटा के ललाट पर जिस तरह से अर्धचंद्राकार और उसके नीचे बिंदी का तिलक होता है, शुक्रवार को ठीक वैसे ही आसमान में चांद नजर आ रहा था। लोगों ने माता चंद्रघंटा और आसमान में दिखे चांद की फोटो साथ में लगाकर इसे चमत्कार बताते हुए दुनिया के लिए शुभ संकेत बताया।
Recommended Video

आसमान में चांद और शुक्र तारे की अद्भुत जुगलबंदी है
खगोलशास्त्रियों के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी, चांद और शुक्र गृह धुरी पर घुमते हुए एक विशेष कोण बनाते हैं। धरती से आसमान में चांद के नीचे तेज चमकता शुक्र गृह बिलकुल अर्धचंद्राकार बिंदी की तरह नजर आता है। चूंकी शुक्र गृह सबसे चमकीला है, इसलिए यह आंखों से आसानी से नजर आता है और इसकी पहचान की जा सकती है। वहीं ज्योतिष में इस खगोलीय घटना को विशेष स्थान दिया जाता है। वैसे मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी सहित देश-दुनिया के कई हिस्सों में चांद-तारे के इस दुर्लभ दृश्य को देखकर लोग रोमांचित होते रहे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications