Weather News: आधे मप्र में भारी बारिश के आसार, कहीं दिन तो कहीं रात में बरसात
MP Weather Update: मप्र में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। किसी इलाके में कभी रात में भारी बारिश होती है तो दिन में मौसम खुल जाता है। कभी बादल छाए रहते हैं, लेकिन बरसते नहीं है। कई दिनों से मौसम बुलेटिन में जो आंकड़े आ रहे हैं उनमें जहां रात में बारिश होती है तो दिन में बारिश थम जाती है, वहीं दूसरे जिलों में बादल जमकर बरसते हैं। मंगलवार-बुधवार को बुंदेलखंड सहित कई इलाकों में मौसम खुला रहा।

मंलवार सुबह से बुधवार सुबह तक महाकाल की नगरी उज्जैन में जोरदार बारिश का दौर चला और करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार गुना, मंडला, खंडवा, भोपाल में भी एक इंच से अधिक बारिश हुई। कुल 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई तो दिन में खजुराहो, भोपाल, रतलाम, इंदौर, धार सहित कुछ अन्य जिलों में छुटपुट बारिश का दौर चला। 19 जुलाई को खजुराहो में 23 एमएम तो भोपाल, रतलाम और इंदौर में 15 से 17 एमएम बारिश दर्ज हुई।
बुंदेलखंड-महाकौश के अधिकांश इलाके सूखे रहे
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बुंदेलखंड और महाकौशल इलाके में बुधवार को अधिकांश इलाके सूखे ही रहे। महज खजुराहो में बारिश हुई है। फिलहाल कुछ इलाकों में ही बारिश की संभावना जताई गई है।
Recommended Video
इन इलाकों में रात में बारिश का अलर्ट दिया गया
मौसम विभाग के बुधवार शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के बालाघाट, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास सहि त सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, धार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन, भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, खंडा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर और आगर जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
बुधवार को सुबह से शाम तक बारिश
Khajuraho 23.0
Bhopal City 17.5
Ratlam 17.0
Indore 15.1
Dhar 10.0
Umaria 2.0
Bhopal 1.8
Nowgaon 1.0
Ujjain 0.4
Betul 0.4
बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे की बारिश
Ujjain 105.6
Guna 48.8
Mandla 41.2
Khandwa 35.0
Bhopal 32.9
Seoni 18.6
Narmadapuram 18.6
Khargone 18.2
Indore 17.5
Betul 16.6
Chindwara 12.6
Raisen 11.4
Pachmari 10.0
Gwalior 9.0
Malanjkhand 9.0
Sagar 8.0
Ratlam 6.0
Umaria 5.2
Dhar 5.2
Jabalpur 4.2
Shivpuri 4.0
Khajuraho 3.0
Narshingpur 2.0
Nowgaon 0.8












Click it and Unblock the Notifications