टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क में एंट्री होगी बंद, नहीं कर सकेंगे सफारी, 3 महीने करना होगा इंतजार

Madhya Pradesh में सभी 6 टाइगर रिजर्व, 12 नेशनल पार्क व 24 वन्य प्राणी अभयारण्य अब पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। शासन की गाइड लाइन और निर्देश के मुताबिक अब अगले तीन महीने तक किसी भी सैलानी, पर्यटक व वीआईपी का यहां प्रवेश वर्जित रहेगा।

 मानसून सीजन: नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व में सफारी बंद, अब 1 अक्टूबर से खुलेंगे गेट


झमाझम बारिश का दौर शुरू होते ही अब एमपी के टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और वन्य प्राणी अभयारण्य में 30 जून से पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा। आगामी तीन महीनों के लिए जंगल में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा और इस दौरान वन्य प्राणी और जीव-जंतु बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वच्छंद रह सकेंगे। आगामी 1 अक्टूबर 2023 से एक बार फिर पर्यटकों को वन्य जीवन के दीदार व रोमांच का अनुभव करने की अनुमति मिल सकेगी।

बारिश में कठिन हो जाती है जंगल की दुनिया
दरअसल बारिश के दौरान जंगल के कच्चे रास्ते, पगडंडियां कीचड़ से भर जाती हैं। जंगल में चारों तरफ बारिश का बहाव, पानी, मिट्टी और फिसलन होती है। गहराई वाली जगहों पर नए-नए पोखर बन जाते हैं। जंगल से निकली नदियां-नाले उफान पर होते हैं। मगरमच्छ जैसे जीव भी मिट्टी वाली सतह पर नजर आते हैं। बारिश के चलते टाइगर से लेकर तमाम वन्य प्राणी सुरक्षित ठिकानों, पहाड़ की गुफाओं, ऊंचाई वाले इलाकों में पर आसरा तलाशकर छिप जाते हैं। जंगल की दुष्कर दुनिया व संभावित खतरों को टालने के लिए जंगल-टाइगर सफारी बंद कर दी जाती है। वर्षाकाल कई वन्य प्राणियों का संसर्ग काल भी होता है, इस दौरान मानवीय दखल से वे हिंसक भी हो सकते हैं।

Recommended Video

    नौरादेही MP में सातवां टाइगर रिजर्व, एनटीसीए की हरीझंडी, अधिसूचना जल्द जारी होगी

    मध्य प्रदेश में बाघ अभयारण्यों की संख्या छह है
    1- कान्हा टाइगर रिजर्व
    2- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
    3- पन्ना टाइगर रिजर्व
    4- पेंच टाइगर रिजर्व
    5- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व
    6- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व

    मध्य प्रदेश के 12 नेशनल पार्क हैं

    1- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
    2- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
    3- पेंच राष्ट्रीय उद्यान
    4- सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
    5- संजय राष्ट्रीय उद्यान
    6- माधव नेशनल पार्क
    7- वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
    8- पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
    9- फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान
    10- कुनो राष्ट्रीय उद्यान
    11- ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान
    12. डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान
    --------------------------------
    24 वन्य प्राणी अभयारण्य हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+