MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार! इंदौर, भोपाल समेत इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में फिलहाल कहीं भी तेज बारिश नहीं होगी।गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कहीं भी जोरदार बारिश की संभावना नहीं जताई है। वहीं भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है‌।

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने आज इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा,
भोपाल, ग्वालियर, चंबल, शहडोल और जबलपुर संभागों के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि रविवार और शनिवार को श्योपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई थी, जिससे वहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Madhya Pradesh Weather Update

मध्य प्रदेश में 16 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। मानसून ट्रफ लाइन करीब आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

दरअसल, प्रदेश से मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी दूर है, जिसकी वजह ले भारी बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

यहां भारी बारिश से अस्त व्यस्त हुआ जीवन
श्योपुर जिले में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश एक बार फिर आफत बन गई है। जिले के कई स्थानों पर नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी बीच जिले के बिचपुरी गांव में तो बारिश का पानी सड़कों से लेकर घरों तक घुस रहा है।

यही वजह है कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर अलर्ट मोड पर आए प्रशासन ने प्रभावित लोगों को स्कूल और हॉस्टल में शिफ्ट कर गांव में निगरानी बढ़ा दी है। वहीं भिंड में बारिश के लगातार हो रही बारिश के कारण प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर में गर्भ गृह तक पानी भर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+