MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इंदौर से रीवा तक भारी बारिश; IMD अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मॉनसून ने धमाकेदार तरीके से दस्तक दी है। अब प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश के 33 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। 21 जून को 6 जिलों में एक साथ पहुंचा मानसून जहां शनिवार को शांत पड़ गया था, वहीं रविवार को मानसून ने 27 जिलों में एक साथ झमाझम बारिश हुई है।

रविवार को मासनून ने अलीराजपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, बड़वानी, धार, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, खण्डवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर और सिंगरौली जिलों में प्रवेश किया। आपको बता दें कि प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब पहले ही दिन 6 जिलों पांढुर्णा,मंडला, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट और अनूपपुर में पहुंच गया था।

MP Weather

सतना में मानसून के आते ही रविवार की शाम को जमकर बारिश हुई है। बालाघाट, सीहोर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं मौसम साफ रहा। प्रदेश में अभी आंधी-बारिश के 3 मौसम तंत्र पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवती परिसंचरण और ट्रफ लाइन सक्रिय है।

रविवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक सतना जिले में सर्वाधिक 28 मिली मीटर बारिश हुई। शिवपुरी में 20, छिंदवाड़ा में 1, मंडला में 1, नौगांव में 4 सिवनी में 0.4 और टीकमगढ़ में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रमुख जिलों का तापमान
छतरपुर के बिजावर में 40.02 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 38.38 भोपाल में 35.8 उज्जैन में 36 इंदौर में 35.3, निवाड़ी में 39.2, राजगढ़ में 39.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान अनूपपुर जिले के अमरकंटक में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शनिवार को पिछले 24 घंटे की स्थिति के दौरान बारिश के आंकड़ों को देखें तो पाटन में 54 हरदा में 53.5 नेपानगर में 48.02 बरघाट में 47.2 गुड़गांव में 46 केवलारी में 42.4 चांद में 42.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। जिले के अलावा दो दर्जन से अधिक इलाकों में भी काफी बारिश हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
सोमवार को मौसम विभाग ने कई जिलों में अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि कई जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। बैतूल, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और पांढुर्णा जिला में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां वज्रपात के साथ 65.5 से 115.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बुरहानपुर, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, पन्ना, दमोह, झाबुआ, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर,, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडल, मैहर, भोपाल, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+