मध्य प्रदेश में हो गई मानसून की एंट्री, इस जिले में जमकर बरसे बदरा; पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
Mp Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार को काले बादलों के साथ रिमझिम फुहारों से कई जिले तर हो गए। मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की तिथि 18 जून थी।
डिंडौरी के रास्ते मानसून ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया है। प्रदेश में एंट्री के साथ ही मानसून ने 5 जिलों को कवर किया है। इनमें डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, पांढुर्णा में प्रवेश किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्री मानसून बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई है।

प्री मानसून की बारिश भोपाल में जोरदार हुई है। भोपाल में 6 घंटे के अंदर 5 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग मुताबिक भोपाल में 25 साल बाद प्री मानसून में ऐसी बारिश हुई है। अभी मौसम विभाग ने भोपाल समेत अन्य जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 123.4 मिमी बारिश हुई है। इससे भोपाल में जल स्त्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा।
इंदौर भोपाल में कब आएगा मानसून
वहीं, मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर हमारे शहरों मानसूनी बारिश कब होगी। मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार भोपाल में मानसून शनिवार या रविवार को पहुंच सकता है। वहीं, इंदौर में रविवार को मानसून पहुंचेगा। हालांकि दोनों शहरों में अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है।
इन जिलों में शनिवार को पहुंचेगा मानसून
वहीं, शहडोल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग और खंडवा जिले में मानसून शनिवार को पहुंच जाएगा। इन जिलों में मानसून की दस्तक के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो जाएगी। प्री मानसून गतिविधियां यहां भी हुई हैं।
सतना- रीवा में रविवार को पहुंचेगा मानसून
इसके साथ ही सतना, रीवा, इंदौर, विदिशा, सागर और सिंगरौली समेत विंध्य के जिलों में रविवार को मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि विंध्य रीजन में प्री मानसून गतिविधियां भी उतनी नहीं हुई है। मानसून की दस्तक के साथ ही धान की बुआई भी शुरू हो जाएगी।
इन जिलों में देर से आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उज्जैन, छतरपुर, धार, राजगढ़, गुना और टीकमगढ़ में 25 जून को मानसून पहुंचेगा। अभी मानसून की जो गति है, उसके मुताबिक जून के अंत तक मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावित तारीख 18 जून थी। अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा।












Click it and Unblock the Notifications