AAP के एक और नेता पर महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। आम आदमी पार्टी के एक और नेता पर महिला से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। मामला छतरपुर का है जहां आप के प्रदेश संगठन सचिव पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

aap leader

आम आदमी पार्टी के नेता पर गंभीर आरोप

दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री रहे संदीप कुमार की अश्लील सीडी सामने आने के बाद से लगातर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है।

जहां आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर पर एक महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। पार्टी की ही एक महिला सदस्य ने ये आरोप लगाए हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि अमित भटनागर ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का वादा करके उन्हें अपने पास बुलाया था। पीड़िता ने बताया कि अमित भटनागर उन्हें टिकट दिलाने के बहाने एक होटल में ले गए और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़

पीड़ित महिला ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता की कार्रवाई का उन्होंने विरोध किया, जिससे नाराज होकर उन्होंने महिला से छेड़खानी की।

महिला ने बताया कि अमित भटनागर ने उन्हें साल 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट देने का वादा किया था। इसी बहाने से उन्होंने मुझे बुलाया और छेड़खानी की।

फिलहाल महिला ने छतरपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत करके मामला दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित महिला ने आम आदमी पार्टी के फोरम में भी आरोपी आप नेता के खिलाफ शिकायत कर चुकी है।

पीड़ित महिला ने एसपी से की शिकायत

महिला के मुताबिक आम आदमी पार्टी के फोरम में उनकी सुनवाई नहीं हुई। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिससे निराश होकर पीड़िता अब पुलिस के पास पहुंची है। हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है महिला ने जिले के एसपी को ही आवेदन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+