मुहर्रम जुलूस में देश विरोधी साजिश! बिहार के बाद MP में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, बजरंग दल ने भी चेतावनी
Muharram 2024: बिहार के दरभंगा, नवादा और मोतिहारी के बाद मध्य प्रदेश के खंडवा और राजगढ़ में भी मुहर्रम जुलूस के दौरान युवकों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इसे राष्ट्रद्रोह बताया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी मुताबिक प्रदेश के खंडवा में युवक ने विशाल फिलिस्तीनी झंडा लेकर प्रदर्शन किया तो वहीं राजगढ़ के नरसिंहगढ में प्रतिबंध डीजे वाहन के ऊपर चढ़कर युवक ने फिलिस्तीन का का झंडा लहराया है।

फिलिस्तीनी प्रेम को देखकर बजरंग दल भड़क गया है। बजरंग दल ने थाने में शिकायती आवेदन दियाहै। बजरंग दल ने कहा कि जानबूझकर आतंकी संगठन हमास के समर्थन में फिलिस्तीनी का झंडा लहराया गया है। ये राष्ट्र द्रोह है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नही हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।जानबूझकर माहौल खराब किया जा रहा है।
झंडा फहराने का वीडियो वायरल
खंडवा के शिवाजी चौक क्षेत्र में ताजिया के आगे चलने वाली भीड़ में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहा है। इसी झंडे को बाद में दूसरे युवक ने फहराते हुए आगे ले गया। लगभग 10-15 मिनट तक यह झंडा फहराया गया। बाद में जुलूस के दौरान ही कुछ लोगों ने इस झंडे को बंद करवाया। फिलिस्तीन का झंडा फहराने वाला वीडियो वायरल हुआ जो रात में वायरल होते हुए बजरंग दल तक पहुंचा। रात में ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में इसकी शिकायत की और इसे देश विरोधी गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बजरंग दल की इस शिकायत के बाद तुरंत ही पुलिस हरकत में आई है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए रात में ही 2 युवकों को हिरासत में ले लिया है। खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने कहा कि इन युवकों से पूछताछ करके माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications