मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने अक्षय कांति बम को बीजेपी परिवार में किया स्वागत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने के कदम पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अक्षय कांति बम को राष्ट्रवादी भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने हमारे साथी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोकप्रिय विधायक की उपस्थिति में आज अपना नामांकन वापस लिया। मैं उन्हें राष्ट्रवादी भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत करता हूं।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने बीजेपी उम्मीदवार आलोक शर्मा के समर्थन में भोपाल में किया रोड शो












Click it and Unblock the Notifications