कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए फिर संविधान यात्रा पर निकले: सीएम मोहन यादव
Madhya Pradesh News: सीएम डॉ मोहन यादव इंदौर पहुंचे, यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये इतिहास है कि जिसने भी कांग्रेस का साथ दिया है उसे कांग्रेस ने डूबा कर ही छोड़ा है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की आप पार्टी की तो हालत और भी बुरी होने वाली है क्योंकि उसने कांग्रेस का साथ लिया है।
उन्होंने कहा कि हम तो लोकसभा चुनाव के समय से ही बोल रहे थे कि आप और कांग्रेस पार्टी जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। आज स्थिती ऐसी हो गई है कि कांग्रेस आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाग रही है और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कभी इन पार्टियों से गठबंधन के चक्कर में नहीं पड़ती।

सीएम मोहन ने 26 जनवरी को महू से शुरू होने वाली राहुल गांधी की संविधान यात्रा पर कहा कि बाबा साहब के अपमान पर राहुल गांधी को अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से कहे कि वो माफी मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया था। बाबा साहब का सम्मान भाजपा ने किया है कांग्रेस ने तो हमेशा उनका अपमान ही किया है। बाबा साहब को समय- समय पर लज्जीत करने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने पुराने पाप धोए फिर संविधान यात्रा पर निकले। बता दे कि कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेगी। यह यात्रा कांग्रेस भारत जोड़ों यात्रा के तर्ज पर संविधान बचाओ पदयात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी से देशभर में होगी। मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी। इसमे मध्य प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस प्रदेश के गांव-गांव शहर-शहर जाकर संविधान यात्रा के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचायेगी।












Click it and Unblock the Notifications