MP News: महिलाओं के पास फिर आए लाड़ली बहना योजना के पैसे, CM मोहन यादव ने खाते में डाले 1574 करोड़ रुपए
Ladli behna Yojana News: त्योहारों की तैयारी में जुटी बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के तहत 1,574 करोड़ रुपए की राशि आज खातों में भेजी।
दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में, डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की।

त्यौहारों के मद्देनजर की गई किस्त जारी
इस बार त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए योजना की किस्त पहले जारी की गई है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सितंबर माह की राशि भी हितग्राहियों के खातों में भेजी गई है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की गई है, जिससे उन्हें इस त्यौहारी मौसम में आर्थिक सहायता मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
संग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के बाद एक बड़ी आम सभा का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य केंद्र महिला सशक्तिकरण है। इस सभा में लाडली बहन योजना, समिति समूह, वन समिति की महिला सदस्यों, महिला पंच, सरपंच और अन्य महिलाओं की भागीदारी होगी। यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जबलपुर के मदन महल पहाड़ी पर बनेगा रानी दुर्गावती संग्रहालय
जबलपुर के मदन महल पहाड़ी पर रानी दुर्गावती संग्रहालय का विकास किया जाएगा। यह संग्रहालय पहाड़ी के चारों तरफ विस्तारित होगा और इसमें एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें चार मंत्रियों को शामिल किया गया है। संग्रहालय के परिसर में थिएटर और ओपन थिएटर का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा।
शासकीय और स्वशासी महाविद्यालयों का एकीकरण
मध्य प्रदेश सरकार ने नर्सिंग कॉलेज में दो श्रेणियों-लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग-को एकीकृत कर दिया है। पहले एमपी सरकार ने चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक ही मंत्रालय में शामिल किया था। अब, शासकीय और स्वशासी महाविद्यालयों को पुनः एकीकृत कर केवल शासकीय महाविद्यालय बना दिया गया है, जिससे शैक्षणिक प्रबंधन में सुधार होगा।

जैन आयोग को मिली मंजूरी
कैबिनेट बैठक में जैन आयोग को मंजूरी दी गई है, जिसमें एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष की नियुक्ति होगी। दिगंबर जैन समाज और श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष दो-दो साल के लिए इस आयोग में शामिल होंगे। आयोग के ऑफिस और मानदेय का प्रबंध भी किया जाएगा, जो सरकार के घोषणा पत्र का हिस्सा है।
तीन प्रमुख योजनाओं में हितग्राहियों के खातों में डाले गए पैसे
- मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने जानकारी दी है कि आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत कुल राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की गई है।
- लाडली बहना योजना: इस योजना के तहत 1,574 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है, जिससे लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन: इस योजना के तहत 332 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है, जो वृद्धों और अन्य जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण है।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और गैर-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: इन योजनाओं के लिए 28 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है, जिससे रसोई गैस के लाभार्थियों को सहायता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications