MP की मोहन सरकार में कौन बनेगा मंत्री, दिल्ली से होगा तय, इन नामों पर चर्चा
Mohan Yadav को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है, उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वहीं अब राजधानी भोपाल में डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में VVIP अतिथि मौजूद रहेंगे।
संभावना जताई जा रही है कि, डॉ. मोहन यादव के साथ नई सरकार में कुछ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं अब नई सरकार में मंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। सूत्र बताते हैं की अबकी बार मंत्रियों के नाम भी दिल्ली से ही तय होने की संभावना है.

ये बन सकते हैं मंत्री
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में जिन विधायकों के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, उनमें प्रमुख तौर पर ऐदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, पन्नालाल शाक्य, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, हरिशंकर खटीक, ललिता यादव, धर्मेंद्र लोधी, बृजेंद्र प्रताप सिंह, दिव्यराज सिंह, रीति पाठक, मनीषा सिंह, बिसाहू लाल सिंह, संजय पाठक, अजय बिश्नोई, राकेश सिंह, संपतिया उइके, योगेश पंडाग्रे, प्रभु राम चौधरी, नारायण सिंह पवार, अरुण भीमावत, राजेश सोनकर, आशीष शर्मा, विजय शाह अर्चना चिटनिस, निर्मला भूरिया, रमेश मेंदोला, उषा ठाकुर, तुलसी सिलावट, चेतन कश्यप, हरदीप सिंह डंग के नाम शामिल हैं।
इन्हें मिल सकता है मौका
सियासत के गढ़ इंदौर में BJP ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां अबकी बार BJP ने इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों को जीतने में कामयाबी हासिल की है। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर से बीजेपी दो से तीन विधायकों को मंत्री बन सकती है, जिनमें प्रमुख तौर पर तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नाम शामिल है। मंत्री बनने की दौड़ में शामिल इन नाम में से किन्ही दो या तीन नाम को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है। वहीं मालवा-निमाड़ अंचल से भी कुछ प्रमुख विधायकों को अबकी बार संगठन, मंत्री पद का दायित्व सौंप सकता है।
ये भी पढ़े- Mohan Yadav अब उज्जैन में नहीं रूक सकेंगे रात, इस शहर में दो राजा नहीं रहते साथ












Click it and Unblock the Notifications