Madhya Pradesh का CM बनते ही मोहन हरे पहला चुनाव, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए मिले सिर्फ 5 वोट
Mohan Yadav CM: मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव को पहले चुनाव में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद का चुनाव बुरी तरह से मुख्यमंत्री मोहन यादव हार गए हैं।
दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पद का चुनाव मोहन यादव भी लड़े थे। इसके लिए 4 उपाध्यक्ष चुने जाने थे। मोहन यादव ने इसके लिए नामांकन भरा था। तब तक वे मध्य प्रदेश के सीएम नहीं बनाए गए थे। जब तक शपथ लिए, पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई। मोहन यादव चुनाव हार गए, उन्हें केवल 5 वोट प्राप्त हुए।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव यादव वर्तमान में भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे हैं। आज हुए चुनाव में पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने, पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। मोहन यादव को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे। भारतीय कुश्ती संघ के लिए 4 उपाध्यक्ष चुने जाने थे। लिहाजा मोहन यादव ने भी इसके लिए फॉर्म भरा था। तब तक वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। 13 दिसंबर को उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली है।
गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने, पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस चुनाव में मोहन यादव को करारी हार मिली है। उन्हें मात्र पांच वोट ही मिले हैं। बता दें कि मोहन यादव मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष संजय सिंह को चुना गया है। वे पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications