मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने मतदान केंद्र पर 81 वर्षीय बुजुर्ग मां नर्मदा बाई की मदद की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मतदान से पहले पूर्व पूज्य पिता जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व पूज्य पिता जी का आशीर्वाद लिया। पिता जी का सानिध्य, शिक्षाएं, आशीष ही मेरे जीवन की पूंजी हैं, ऊर्जा हैं, शक्ति हैं।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरा मत, मेरा अधिकार है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उज्जैन लोकसभा में मैंने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि आप भी मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। सेवा, कर्तव्य और संकल्प ही आधार है। वहीं, आज मतदान केंद्र पर 81 वर्षीय बुजुर्ग मां नर्मदा बाई को मतदान करने में सहायता की।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: मतदान से पहले सीएम मोहन यादव परिवार सहित मंदिर जाकर किया दर्शन और पूजन












Click it and Unblock the Notifications