नर्सिंग कॉलेज में हुई गड़बड़ी को लेकर एक्शन में मोहन यादव सरकार, अब MP के लिए होगा स्टेट लेवल एग्जाम

MP news: प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ियों को लेकर भाजपा की मोहन यादव सरकार ने कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। अब व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कुछ नए कदम भी उठाए जा रहे हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने अनियमितता के मामले में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। उन कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान की जा रही है जिन्होंने गलत रिपोर्ट देकर अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दिलाने की कोशिश की थी।

Mohan Yadav government in action regarding in Nursing College now state level exam for MP

साथ ही, नर्सिंग काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार और सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यों को गंभीरता से नहीं किया। भविष्य में भी यदि इस तरह की कोई लापरवाही संज्ञान में आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन नई व्यवस्थाओं के अनुसार

  • भारत शासन के नए नर्सिंग एक्ट के अनुरूप एक नया प्रादेशिक आयोग का गठन होगा।
  • नए नियमों के तहत भविष्य में नर्सिंग संस्थाओं की मान्यता राष्ट्रीय आयोग देगा।
  • इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों की तरह, नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा होगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+